Bengaluru, Karnataka

बेंगलुरु गोट्टीगेरे.. जहां संस्था प्रमुख 104 वर्षीय राजयोगिनी दादी जानकी जी की उपस्थिति में कर्नाटक की ईश्वरीय सेवाओं की डायमण्ड जुबली सेलिब्रेशन तथा वीमेन एम्पावरमेंट कंवेंशन में खुद सूबे के मुख्यमंत्री बी.एस. येदयुरप्पा बतौर मुख्य रुप से उपस्थित हुए। मंच पर पहुंचते ही मुख्यमंत्री बी.एस. येदयुरप्पा ने दादी जानकी जी से आशीर्वाद लिया और स्वर्ण जयंती समारोह तथा महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इस मौके पर दादी जानकी ने संस्था के साकार संस्थापक ब्रह्मा बाबा को याद करते हुए दादी हृदयपुष्पा द्वारा बैंगलोर में प्रारम्भ की गई सेवाओं का वर्णन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदयुरप्पा ने पूरे कर्नाटक में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा की गई सेवाओं की सराहना की और कहा कि कई प्रकार की बाधाओं का सामना करते हुए इस संगठन ने इन सालों में बहुत अच्छी प्रगति की है।
इस दौरान संस्था के मीडिया प्रभाग के अध्यक्ष बीके करुणा, कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय, वी.वी.पुरम् सबज़ोन प्रभारी बीके अम्बिका, गुलबर्गा सबज़ोन प्रभारी बीके विजया समेत मौजूद अन्य सबज़ोन की संचालिकाओं ने भी अपने शुभ विचार साझा किए। इस मेगा इवेंट में.. अन्य मुख्य अतिथियों में.. कोलाडा मठ से श्री शांतावीरा महास्वामी, मिनिस्टर ऑफ हाउसिंग वी. सोमन्ना, बैंगलोर दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र के विधायक एम. कृष्णनप्पा, येलहंका के विधायक एस.आर. विश्वनाथ, पूर्व मंत्री पी.जी.आर. सिन्धिया तथा नवगृह पीठ के अध्यक्ष हरीश आराध्य की उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम के चलते आराधना इंस्टीट्यूट ऑफ पर्फोमिंग आर्ट ट्रस्ट तथा भारतनंदा स्कूल की कई कुमारियों द्वारा अनेकानेक सुन्दर सांस्कृति प्रस्तुतियां पेश की गई, जिसमें कथक नृत्य सबसे विशेष रहा। वहीं दूसरी ओर.. यू.एक्स डिज़ाईनर विनय हेगडे एवं जादूगर शंकर जूनियर ने भी हेरत अंगेज़ कारनामों का प्रदर्शन दिया, इस कार्यक्रम में हज़ारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

GWS Peace News

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *