Mount Abu, Rajasthan

माउण्ट आबू के ज्ञान सरोवर में संस्था के धार्मिक प्रभाग द्वारा परमात्म शक्ति से स्वर्णिम युग की स्थापना विषय पर 4 दिवसीय सम्मेलन का शुभारम्भ किया गया, जिसमें ओंकारेश्वर से आए राष्ट्र संत रामेश्वर तीर्थ महाराज, मोगा से आई 108 साध्वी विजयलक्ष्मी पुरी, मुम्बई कल्याण से आए कथाकार जगन्नाथ पाटिल महाराज तथा अंबाला से आए स्वामी कैलाश स्वरुपानंद ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और मनोविकृतियों को समाप्त करने का ज़रिया राजयोग को बताया।
आगे सम्मेलन में ज्ञान सरोवर की निदेशिका बीके डॉ. निर्मला, प्रभाग की अध्यक्षा बीके मनोरमा, उपाध्यक्षा बीके गोदावरी, मुख्यालय संयोजक बीके रामनाथ ने भी स्वर्णिम युग की स्थापना के विषय में अपने उद्गार रखे।
इस सम्मेलन के दौरान उपस्थित लोगों को संस्था के महासचिव बीके निर्वैर का शुभकामना संदेश विडियो के माध्यम से दिखाया गया।

GWS Peace News

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *