चेन्नई के वेलाचेरी में ग्लोबल फाउण्डेशन फॉर सिविलाइजेशन हार्मनी – इंडिया द्वारा 11थ हिन्दु स्प्रिचुअल सर्विस फेयर का बड़े पैमाने पर आयोजन किया गया, जिसमें ‘फोस्टर वीमेन्स ओनर‘ थीम पर करीब 400 स्टॉल लगाए गए थे। 7 दिनों तक चलनेवाले इस मेले में विभिन्न हिंदू आध्यात्मिक संगठनों द्वारा धर्मार्थ कार्यों का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा मेले की थीम के अन्तर्गत स्थायी पर्यावरण के लिए वनों और पर्यावरण संरक्षण तथा देश भक्ति को बढ़ावा देने, साथ ही साथ माता-पिता, शिक्षक एवं महिलाओं के सम्मान के लिए आगंतुकों को शिक्षित भी किया गया।
इस मेले में ब्रह्माकुमारीज को भी आमंत्रित किया गया जहां उन्होंने महिला सशक्तिकरण विषय के तहत प्रदर्शनी लगाई जिसका उद्घाटन, टी.एस. श्रीधर, तमिजमणि चौरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक जयंती राजू, तमिलनाडु जोन की सर्विस कॉर्डिनेटर बीके बीना, अद्यार सेवाकेन्द्र की प्रभारी बीके मुथुमनी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस स्टॉल में महिलाओं की शक्ति समेत स्वास्थ्य पर जल के प्रभाव विषय पर भी आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका बड़ी संख्या में लोगों ने अवलोकन किया। इसके साथ ही राजयोग मेडिटेशन कक्ष में भी लोगों ने शांति की अनुभूति की। इसी दौरान ब्रह्माकुमारीज द्वारा एक दिवसीय नव देवी दर्शनी शो का भी लाइव आयोजन किया गया, जिसमें 9 देवियों की चौतन्य झांकी में मां दुर्गा समेत अन्य देवियों की सुन्दर झांकी का दर्शन करने कई लोग पहुंचे। इस शो को मेले के आयोजकों गुरुमूर्ति तथा राजलक्ष्मी ने खूब सराहा।