मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में स्थानीय सेवाकेंद्र द्वारा पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम में संकल्प शक्ति द्वारा सर्व समस्याओं का समाधान विषय पर अध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष संदीप पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना दुबे, पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य के.एल. साहू, माउंट आबू से आए वरिष्ठ राजयोग प्रशिक्षक बीके बीके सूरज, बीके गीता, सेवाकेंद्र प्रभारी बीके कुसुम मुख्य रूप से उपस्थित थीं।
आज मानव ने सागर की गहराई और आकाश की उंचाई को नाप लिया है लेकिन अपने संकल्पो की शक्तियों को नहीं आंक पा रहा हैं, अगर हम अपनी संकल्पो में एकाग्रता ले आए तो दुनिया में कोई भी कार्य नहीं जो असंभव है।