Tripura

त्रिपुरा में ब्रह्माकुमारीज़ के द्वारा डी एडिक्शन प्रोग्राम माई त्रिपुरा एडिक्शन फ्री त्रिपुरा थीम के अन्तर्गत आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का लक्ष्य त्रिपुरा के सभी स्थानों पर लोगों को नशामुक्त बनने की प्रेरणा देना और राजयोग जो व्यसनमुक्त बनने की सबसे अचूक औषधी है उसके बारे में लोगों को जानकारी देना था।

त्रिपुरा सेवाकेंद्र प्रभारी बीके कबिता के निर्देशन में निकाले गए इस अभियान के तहत तकारजाला, गाबर्दी, ब्रजेंद्रनगर कॉलोनी समेत अनेक स्थानों पर बीके सदस्यों ने होम्योपैथी दवाई देकर व व्यसनों से होने वाले नुकसान के प्रति सचेत कर लोगों को व्यसनमुक्त बनाने का प्रयास किया। इस दौरान कई लोगों ने व्यसनों का त्याग किया और राजयोग द्वारा परमात्मा से सच्ची सुख, शांति प्राप्त करने का संकल्प लिया आपको बता दें राज्य को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से हर रविवार को इस अभियान के अर्न्तगत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि त्रिपुरा के सभी लोग व्यसनमुक्त बन सकें।

GWS Peace News

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *