किसान हमारे भारत की शान हैं। उनके दिन-रात की मेहनत ही हमें शरीर को चलाने के लिए उर्जा प्रदान करती है। लेकिन आज कृषि में रासायनिक खादों व कीटनाशकों का प्रयोग कई बिमारीयों का कारण बन गया है क्योंकि इन रासायनिक तत्वों के प्रयोग से भोजन की पौष्टिकता कम होती है और हमारा स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए बिहार के समस्तीपुर में किसान सशक्तिकरण अभियान के अंतगर्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें इलाहबाद से आई प्रभाग की सदस्य बीके संगीता, बीके अरूणा, बीके रतनलाल, बीके प्रमोद, जमशेदपुर से बीके सुधा एवं स्थानीय सेवाकेंद्र की बीके बहनों समेत संस्थान से जुड़े लोग सहभागी बने।
ब्रह्माकुमारीज संस्थान के ग्राम विकास प्रभाग द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान में बीके संगीता ने शाश्वत यौगिक खेती का महत्व बताया और खेती में रासायनिक खाद व कीटनाशकों का प्रयोग न कर जैविक खाद का इस्तेमाल करने का आह्वान किया वहीं अन्य बीके सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
इस अभियान के द्वारा ताजपुर, पूसारोड, कल्याणपुर एवं विद्यापति नगर समेत पच्चीस गावों में किसानों को शाश्वत यौगिक खेती एवं राजयोग के अभ्यास से अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाने की अपील की गई।