Ranchi, Jharkhand

झारखण्ड के रांची सेवाकेन्द्र पर भाईदूज एवं चित्रगुप्त पूजा का आयोजन हुआ, इससे पूर्व सेवाकेन्द्र प्रभारी बीके निर्मला झारखण्ड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने एवं पर्व की बधाई देने राजभवन पहुंची। इस दौरान आत्म स्मृति का तिलक लगाकर ईश्वरीय ज्ञान की रुह रिहान की। आगे सेवाकेन्द्र पर बच्चों द्वारा पर्व के उपलक्ष्य में नृत्य एवं नाटक की प्रस्तुति दी गई, वहीं आए हुए मेहमानों में पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर राजेश गुप्ता, आर.एस.एस संघ से नवरत्न शर्मा, समाज सेवी रितेश गुप्ता, एडवोकेट विशाल तिवारी ने अपनी शुभकामनाएं दी।
इस दौरान बीके निर्मला ने भी पर्व का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए आत्मा-आत्मा भाई-भाई का संदेश दिया।
इसी क्रम में यूपी हाथरस के आनंदपुरी कॉलोनी, महाराष्ट्र के बार्शी एवं दिल्ली के कृष्णा नगर सेवाकेन्द्र पर भाईदूज का पर्व मनाया गया, जहां बीके बहनों ने आत्मा का ज्ञान देते हुए सर्व के प्रति आत्मिक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया और सेवाकेन्द्र से जुड़े सदस्यों को तिलक लगाकर मुख मीठा कराया।

GWS Peace News

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *