खेती में क्रांति और किसान के जीवन में सुख शांति लाने के लिए ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान का ग्राम विकास प्रभाग पूरे देश में किसानो को शाश्वत यौगिक खेती का प्रशिक्षण देने के लिए लगातार एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में अभियान के माध्यम से पहुंच रहा है यात्रा के इसी क्रम में अभियान के झारखंड पहुंचने पर रांची के आर्यभट्ट सभागार में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने शुभारंभ किया इस दौरान महापौर आशा लाकरा, रांची विश्व विद्यालय के वाइस चांसलर रमेश पांडे, प्रो वाईस चांसलर कामीनी कुमार, मनरेगा आयुक्त सिद्धार्थ त्रिपाठी भी उपस्थित थे।
शुभारंभ के पश्चात् महामहिम राज्यपाल ने अपने अध्यक्षीय भाषण में बहुत ही सरलता से समझाने का प्रयास किया कि केवल मनुष्य को ही नहीं बल्कि पेड़ पौधो को भी स्नेह की दरकार होती है
सम्मेलन में सिद्धार्थ त्रिपाठी, प्रभाग के उपाध्यक्ष बीके राजू, राष्ट्रीय संयोजिका बीके तृप्ति, रांची सेवाकेंद्र प्रभारी बीके निर्मला ने सभा को संबोधित करते हुए प्रभाग का लक्ष्य स्पष्ट किया।..
अंत में सभागार के बाहर से अभियान को पूरे झारखंड में सेवा के लिए रवानगी दी।