Bhopal, Madhya Pradesh

संस्था के युवा प्रभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान मेरा भारत स्वर्णिम भारत, अखिल भारतीय बस प्रदर्षनी अभियान के भोपाल पहुंचने पर कई स्थानों में कार्यक्रम सम्पन्न हुए। रोहित नगर में सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां मुख्य रुप से आए कालापीपल क्षेत्र के विधायक एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुणाल चैधरी ने युवा सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्य सराहना की। वहीं अभियान यात्रियों द्वारा व्यसन मुक्ति पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई।
इस आयोजन के पूर्व गुलमोहर कॉलोनी से रोहित नगर तक सुन्दर प्रभात फेरी के माध्यम से भी व्यसनमुक्ति एवं सकारात्मकता का संदेश दिया गया। इसके पश्यात मण्डीदीप में नगर पालिका अध्यक्ष बद्री सिंह चैहान, उपाध्यक्ष कमलेश मारन, बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र अग्रवाल, सेवा समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह पाल की विशेष मौजूदगी में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, यहां भी नाटक की प्रस्तुति का विशेष आयोजन रहा।
इसी प्रकार दानिश नगर में अभियान के पहुंचने पर सार्वजनिक कार्यक्रम हुआ, जहां अतिथि के तौर पर, पार्षद सीमा यादव, जु़लोजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया के निदेशक हेमराज सूर्यवंशी, सेवाकेन्द्र प्रभारी बीके रीना शामिल रही।
इण्डस टाउन में रैली का विशेष आयोजन रहा। यहां मुख्य अतिथि पार्षद मंजीत मारन, इण्डस टाउन की उपाध्यक्ष कमलेश मारन एवं शहर की कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हुई। इन सभी कार्यक्रमों में सेवाकेन्द्र प्रभारी बीके रानी की मुख्य भूमिका रही।

GWS Peace News

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *